हर हर मोदी घर घर मोदी – Mayank Saxena

हर हर मोदी
घर घर मोदी
महंगी सब्ज़ी
अरहर मोदी
फेंके लंबी
टर टर मोदी
कहते अफसर
सर सर मोदी
रोये जनता
पत्थर मोदी
दंगा होता
बर्बर मोदी
बोले झूठ है
बम्पर मोदी
विरोधियों का
हंटर मोदी
आर एस एस का
पंटर मोदी
सच से कांपे
थर थर मोदी
अब गरीब से
डर डर मोदी
घूमे दुनिया
जी भर मोदी
पर हो गूंगा
घर पर मोदी
भक्तों का है
ईश्वर मोदी
लेकिन कितना
थेथर मोदी
हर हर मोदी…

One thought on “हर हर मोदी घर घर मोदी – Mayank Saxena

Leave a comment