जो पुल बनाएंगे बन्दर कहलाएंगे – अज्ञेय

agyey

 

जो पुल बनाएंगे

वे अनिवार्यत:
पीछे रह जाएंगे।
सेनाएँ हो जाएंगी पार
मारे जाएंगे रावण
जयी होंगे राम,
जो निर्माता रहे
इतिहास में
बन्दर कहलाएंगे

Leave a comment