
उन आधी अधूरी नज्मो और कहानियों के नाम
जो रात में जन्मे एक तस्सुवर तक ही रह गयी
उस लंबे सफर के नाम
जो शुरू तो हुआ पर अपनी मंजिल तक ना पहुँच पाया
उन अनाम रिश्तों के नाम
जिन्हें “ एक खूबसूरत मोड “ देकर छोड दिया गया
उन तमाम कोशिशो के नाम
जो किसी अंजाम तक ना पहुँच पायी
वो अधूरी कहानिया , सफर, कोशिशें और अनाम रिश्ते
आज भी मिलते है कभी कभी आधी अधूरी नींदों में
एक नाम एक पहचान पाने की तलाश में लगते है कुछ
मुक्कमल होने की आस लिए
अक्सर पूछते हैं
क्यों अहम है मुक्कमल होना
एक पहचान के लिए