हार
बहुत ज़रूरी है
आपको बताने के लिए
कि हर मोर्चे पर
आप जीत जाएं
ये दुनिया
इतनी भी आसान नहीं है
====================
कामरेड सुदीप्तो….
मैं
ठीक तुम्हारी ही तरह
मर जाना चाहता हूं
लड़ते हुए
चिल्लाते हुए
बिना डरे
औऱ बिना एक बार
किए उफ़
हां कामरेड
क्रांति की इमारत की नींव में
भर जाना चाहता हूं
मैं ठीक तुम्हारी तरह
मर जाना चाहता हूं